सिराथू: सोशल मीडिया कमेंट्स और प्रधानी खुन्नस के चलते हिसामपुर माढो प्रधान के घर पर हमला, प्रधान ने जताई हत्या की आशंका
सैनी थाना क्षेत्र के हिसामपुर माढो गाँव के प्रधान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार को उनके घर पर दबंगों ने हमला कर दिया है।कहा उन्हें मारने की फ़िराक में थे।प्रधान वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया कमेंट्स और गाँव की प्रधानी के कारण कुछ लोग उन्हें मारना चाहते हैं।घर बंद कर जान बचाई है।बताया उनकी हत्या हो सकती है जिसकी जिम्मेदार पुलिस होगी।