सिराथू: सैनी इलाके में हाइवे पर दौड़ रही कार आग का गोला बनी, दो लोगों ने कूदकर बचाई जान, हाइवे रहा बाधित
शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि सैनी थाना इलाके मे नेशनल हाईवे पर एक कार में अचानक से आग लग गई और कार आग का गोला बन गई।इसमें मौजूद दो लोगों ने कूदकर जान बचाई।अवनीश और शीतला प्रसाद ब्यूटी पार्लर का सामान खरीदने के लिए कानपुर जा रहे थे।कार में अचानक शार्ट सर्किट हुआ और पूरी कार जल गई। कुछ देर तक हाईवे बाधित रहा है।फायर टीम ने आग बुझाई,पुलिस ने रास्ता साफ कराया है।