सिराथू: लोहन्दा गाँव के करीब भारी संख्या में जुटे भीम आर्मी के कार्यकर्ता, प्रशासन ने चंद्रशेखर रावण को प्रयागराज में रोका
सिराथू के लोहन्दा प्रकरण को लेकर कथित रेप पीड़िता के परिजनों से मुलाकात करने के लिए चंद्रशेखर रावण रविवार दोपहर आने वाले थे।लेकिन प्रयागराज में एयरपोर्ट से उनको पुलिस ने सर्किट हाउस पहुंचा दिया है।लोहन्दा गांव के पास सुबह से ही भीम आर्मी के सैकड़ो कार्यकर्ता अपने नेता का इंतजार कर रहे थे। चंद्रशेखर के दोपहर तक लोहन्दा नहीं आने पर कार्यकर्ताओं में देखी गई।