6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म एवं निर्मम हत्या की घटना के विरोध मे दरभंगा जिला मुख्यालय मे व्यापक जनआक्रोश देखने को मिला। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में 07 फरवरी को हुई इस हृदयविदारक घटना के खिलाफ विभिन्न सामाजिक संगठनों, महिला संगठनो एवं जनप्रतिनिधियों के आह्वान पर एक विशाल धरना एवं प्रतिवाद मार्च का आयोजन किया गया। जानकारी मंगलवार को दोपहर 3 बजे दी।