स्लीमनाबाद: छपरा गांव में महिला के साथ मारपीट, पुलिस ने शुरू की जांच
कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के छपरा गांव में मारपीट का मामला सामने आया है। यहां नीतू राजपूत पति मनीष (26) निवासी ग्राम छपरा के साथ संतोषी लुनिया, आशीष लुनिया, मीना लुनिया तीनों निवासी ग्राम छपरा ने मारपीट की। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है।