हरदोई: सुरसा थाने के कराही गांव में 46 वर्षीय अनिल ने छप्पर के नीचे दुपट्टे से लगाई फांसी,पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Hardoi, Hardoi | Apr 26, 2024 सुरसा थाना क्षेत्र के कराही निवासी 46 वर्षीय अनिल पुत्र श्रीकृष्ण मेहनत-मज़दूरी कर पत्नी चमेली,तीन बेटों और चार बेटियों का पेट पाल रहा था। 21अप्रैल को अनिल की बड़ी बेटी अजूबी की शादी थी,अगले दिन सोमवार को उसने अपनी बेटी को हंसी-खुशी विदा किया था। शुक्रवार की सुबह अनिल ने घर के बाहर पड़े छप्पर के नीचे दुपट्टे से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।