डुमरांव: अतिक्रमण हटने के बाद लोगों के बीच पहुंचे पूर्व विधायक, कहा- सिर्फ गरीबों और व्यवसायियों पर चल रहा बुलडोजर
Dumraon, Buxar | Dec 4, 2025 डुमरांव में बुलडोजर चलाकर हटाए गए अतिक्रमण के बाद लोगों के बीच पूर्व विधायक डॉ अजित कुमार सिंह छठिया पोखरा पहुंचे। पूर्व विधायक गुरुवार की सुबह 9:30 बजे पहुंचे। पूर्व विधायक ने कहा कि सिर्फ गरीब गुरबों और ठेला रेहड़ी लगाकर अपना जीविकोपार्जन करने वाले लोगों पर बुलडोजर चल रहा है। इस तानाशाही का विरोध जरूरी है।