नुआंव: सातो एवंती पुरानी कोट में बाल विकास परियोजना द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदाताओं को दिलाया गया शपथ
Nuaon, Kaimur | Apr 12, 2024 शुक्रवार की दोपहर नुआंव प्रखंड क्षेत्र के सातो एंवती पुरानी कोट में नुआंव बाल विकास परियोजना द्वारा मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदाताओं को शपथ दिलाया गया। नुआंव आंगनबाड़ी महिला पर्यवेक्षिका शबनम खातून सहित पुरानी कोट की सेविका, सहायिका शामिल रहीं जहां मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए शपथ दिलाया गया