अंबाह: दीपावली पर आतिशबाजी से हादसा, 12 वर्षीय बालक का चेहरा झुलसा, मुरैना रेफर
Ambah, Morena | Nov 8, 2026 दीपावली पर रविवार शाम करीब 5 बजे पटाखे चलाते समय 12 वर्षीय मधुराज पुत्र विजय सिंह निवासी अंबाह हादसे का शिकार हो गया। पटाखे से निकली चिंगारी और आग की चपेट में आने से उसका चेहरा झुलस गया। परिजन उसे सिविल अस्पताल अंबाह लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए मुरैना रेफर कर दिया गया।