आरंग: आरंग में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई नहीं होने पर भाजपा पार्षदों ने दी धरने की चेतावनी
Arang, Raipur | Aug 7, 2026 आरंग में अपनों के खिलाफ अपने की तर्ज पर भाजपा पार्षदों ने सीएमओ को ज्ञापन देकर पालिका क्षेत्र अंतर्गत हो रहे अवैध प्लाटिंग पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है बता दें राज्य में भाजपा की सरकार है आरंग पालिका में भी भाजपा का अध्यक्ष है इसके बावजूद नगर पालिका की कार्य प्रणाली को लेकर खुद भाजपा पार्षद दल में भारी असंतोष और आक्रोश देखने को मिल रहा है