देहरादून के एक निजी विश्वविद्यालय में आयोजित विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन-2025 का राज्यपाल गुरमीत सिंह ने भव्य समापन किया। अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण अब चेतावनी की हर सीमा को पार कर चुका है। पृथ्वी की पुकार को अनसुना नहीं किया जा सकता—विज्ञान, तकनीक और सामुदायिक सहयोग ही समाधान का रास्ता दिखाते हैं।