भिंड नगर: भीम नगर में दिनदहाड़े अज्ञात बदमाश ने महिला को मारी गोली, गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर
भिंड शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। भीमनगर इलाके में एक महिला को अज्ञात बदमाश ने गोली मार दी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।जानकारी के अनुसार, नीलम नामक महिला सिलाई सेंटर पर बैठी हुई थी, तभी बाइक पर सवार एक अज्ञात बदमाश वहां पहुंचा और उसे गोली मारकर मौके से फरार हो गया। गोली महिला के पेट में लगी, जिससे वह घायल हो गई जिसे गवलियर रैफर किया गया