प्रशासन की यह सक्रियता भीकनगांव में किसान संघ के 15 दिन के अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी के बाद आई है। प्रशासन ने पहले 7 मई की डेडलाइन दी थी, लेकिन देरी होने पर किसान संघ ने 15 मई से आंदोलन की चेतावनी दी थी। इसके बाद पानी छोड़ने की नई कार्ययोजना प्रस्तुत की गई है। भीकनगांव एसडीएम लोकेश छापरे ने 21 मई से चरणबद्ध काम पूरा कर लेने का भरोसा दिया है।