गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में क्रिप्टो और बिटकॉइन में निवेश के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से एक लैपटॉप और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।