बक्सर: दलसागर में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3 पिस्टल, 18 कारतूस के साथ 6 गिरफ्तार, SP शुभम आर्य ने की प्रेस वार्ता
Buxar, Buxar | Aug 2, 2025 जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत दलसागर में संचालित अवैध मीनी हथियार फैक्ट्री का पर्दाफाश किया गया है. पुलिस को यह कामयाबी शुक्रवार एवं शनिवार की दरमियानी रात एक मकान में छापेमारी के दौरान लगभग 1:00 रात्रि में मिली. मौके से तीन पिस्टल व 18 कारतूसों के अलावा हथियार बनाने वाले विभिन्न तरह के उपकरणों के साथ धंधे से जुड़े छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है