मुगलसराय: मुगलसराय मानसरोवर पोखरा के सीढ़ियों पर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप
मुगलसराय मानसरोवर पोखरा के पास रविवार को अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास शुरू किया। मृतक की जेब से एक किराना दुकान की पर्ची मिली, जिस पर अंकित मोबाइल नंबर बंद मिला। रविवार दोपहर 02 बजे अलीनगर प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ला ने बताया कि शव की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं।