भोरे: बसदेवा गांव में युवक से मारपीट कर ₹20,000 लूटे, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
भोरे थाना क्षेत्र के बसदेवा गांव के एक युवक के साथ कुछ लोगो ने मारपीट की। मामले को लेकर पीड़ित युवक के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बसदेवा गांव निवासी अवधेश कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि भोरे चरमुहानी पर वे जा रहे थे। उसी समय एक निजी क्लिनिक के सामने कुछ लोग घात लगाकर बैठे थे। इसी क्रम में अवधेश सिंह को घेरकर उनके साथ मारपीट की गई।