सुशासन तिहार 2026 ने सक्ती जिले के ग्राम गोपालपुर की रहने वाली श्रीमती सुजाता मेहर और उनके समूह की उम्मीदों को नई ताकत दी है।
लक्ष्मी स्व-सहायता समूह की सदस्य सुजाता मेहर के समूह को 3 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया, जिससे उनके स्वरोजगार और आजीविका गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
कभी छोटे-छोटे संसाधनों के सहारे आगे बढ़ने का प्रयास करने वाली महिलाओं के लिए यह सहायता एक नए विश्वास की किरण बनकर आई है। अब समूह की महिलाएं अपने सपनों को साकार करने के साथ-साथ परिवार की आर्थिक मजबूती में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगी।
जब महिलाओं के हाथ मजबूत होते हैं, तब पूरे परिवार और समाज का भविष्य उज्ज्वल होता है।
#सुशासन_तिहार_2026 #महिला_सशक्तिकरण #स्वसहायतासमूह #आत्मनिर्भर_छत्तीसगढ़
1 views | Sakti, Chhattisgarh | Jun 8, 2026