बेगूसराय: प्रेक्षागृह में बकरीद पर्व को लेकर हुई पदाधिकारी की ब्रीफिंग, कई निर्देश जारी
प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी में बकरीद पर्व को लेकर प्रतियुक्त प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी की ब्रीफिंग मंगलवार की शाम 05:00 बजे आयोजित की गयी. ब्रीफिंग के दौरान पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी, अफवाहों की रोकथाम तथा प्रशासनिक एवं पुलिस समन्वय को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये.