विश्व के सबसे ऊंचे शिवालय तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ और चंद्रशिला ट्रैक पर आज एक ऐतिहासिक स्वच्छता अभियान चलाया गया।
तुंगनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी अभिषेक मैठाणी जी की अपील पर रुद्रप्रयाग पुलिस, नगर पंचायत ऊखीमठ, मंदिर समिति, व्यापार मंडल, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने एकजुट होकर श्रमदान किया।
चोपता से चंद्रशिला तक फैले ट्रैक पर प्लास्टिक, बोतलें, रैपर्स और अन्य कचरे को एकत्र कर पर्यावरण संरक्षण का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया गया।
इस अभियान में ऊखीमठ कोतवाली पुलिस की सक्रिय भागीदारी की सभी ने खुलकर सराहना की।
ग्राम प्रधान मक्कू सुनीता मैठाणी ने भी अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
संदेश साफ है— "तीर्थ केवल दर्शन का नहीं, संरक्षण का भी माध्यम है।"
जब श्रद्धालु, पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग एक साथ आए, तो तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का नया इतिहास रच दिया।
आइए संकल्प लें— न कूड़ा फैलाएंगे, न फैलाने देंगे। स्वच्छ तुंगनाथ – सुरक्षित हिमालय।
#Tungnath #Chandrashila #CleanHimalaya #RudraprayagPolice #SwachhBharat #DevbhoomiUttarakhand #TungnathTemple #EnvironmentProtection #Chopta #KedarKhand #HarHarMahadev 🚩🙏