बरेली: बरेली में अवैध असलहा लेकर घूम रहा था शातिर, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए थाना बिथरी चैनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ट्रांसपोर्ट नगर से परातासपुर जाने वाले चकमार्ग पर अवैध हथियार के साथ घूम रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी का नाम राजकुमार (48 बताया गया है, जो परातासपुर का ही रहने वाला है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि संदिग्ध शख्स हथियार लेकर किसी वारदात की फिराक में था