बरेली: बरेली में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर DM का बड़ा एक्शन, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं!
आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बरेली में तैयारी तेज़ कर दी गई है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आज बिथरी चैनपुर के बूथ संख्या 79, पूर्व माध्यमिक विद्यालय उदयपुर जसरथपुर में विशेष पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान DM ने मतदाता सूची सुधार कार्य में शिथिलता बरतने पर कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों व बीएलओ को स्पष्ट निर्देश दिए।