बरेली: 9 साल पुराना भगवा प्रदर्शन, BJP नेताओं पर बरेली कोर्ट ने जारी किया वारंट, मकर संक्रांति विवाद फिर सुर्खियों में
बरेली में मकर संक्रांति 2015 के फतेहगंज पश्चिमी विवाद से जुड़ा मामला फिर गरमा गया है। मंदिर परिसर के पीछे पशुओं के अवशेष मिलने के बाद हुए विरोध-प्रदर्शन में शामिल 60 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं पर दंगा और बलवा जैसी धाराओं में नामजदगी हुई थी। उस समय दो समुदायों में तनाव बढ़ गया था और पुलिस ने मुकदमे दर्ज किए थे।