बरेली: बिहार में NDA की तूफ़ानी जीत का बरेली में धमाकेदार जश्न, ढोल-नगाड़े, आतिशबाज़ी और मोदी-नीतीश के जयकारे
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद बरेली में भी जश्न का माहौल देखने को मिला। भाजपा कार्यालय जीत के रंग में रंग गया, जहां कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई, ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया और आतिशबाज़ी ने माहौल को और रोमांचक बना दिया।भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हुई है।