बरेली: बरेली में शातिर जेबकतरा गैंग का भंडाफोड़, असलहे के साथ दो गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी सफलता
थाना बारादरी पुलिस ने देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जेब काटने वाले गैंग के दो कुख्यात सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। यह आरोपी सैटेलाइट, पुराना बस स्टैंड, जंक्शन सहित भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जेब काटकर फरार हो जाते थे। हाल ही में सुरेश शर्मा नगर चौराहे पर हुई जेबकतरी की घटना के बाद पुलिस इनकी तलाश में थी।