डुमरी: पांच साल की लंबी लड़ाई के बाद मिला सामुदायिक वन पट्टा, ग्रामीणों में खुशी की लहर
Dumri, Gumla | Sep 9, 2026 प्रखंड क्षेत्र के लुपुंगपाठ गांव में बुधवार को सामुदायिक वन पट्टा मिलने की खुशी में वन महोत्सव सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। करीब पांच वर्षों के लंबे और कठिन संघर्ष के बाद ग्रामीणों को यह ऐतिहासिक अधिकार प्राप्त हुआ। ग्रामीणों के कई बार आवेदन निरस्त होने और आवेदन गायब किए जाने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और लगातार अपने अधिकार के लिए संघर्ष करते