खलीलाबाद: संत कबीर नगर जनपद पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव राम अचल राजभर ने मीडिया से बातचीत में कहा- 2027 में बनेगी सपा सरकार
संत कबीर नगर जनपद के खलीलाबाद शहर के एक निजी होटल में शनिवार दो० 03 बजे पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पांच बार के लगातार विधायक राम अचल राजभर ने मीडिया से बातचीत में समाजवादी पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्यों की बात कही।वहीं उन्होंने बताया कि 2027 में बनेगी समाजवादी पार्टी की सरकार महंगाई,भ्रष्टाचार से जनता हैं त्रस्त ।