महाराजपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मुखर्रा में सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महाराजपुर विधानसभा के विधायक कामाख्या प्रताप सिंह पहुंचे और विधायक के द्वारा आज 12 फरवरी दोपहर 2:00 बजे सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया है।