फरीदाबाद: साइबर ठगी मामले में सेंट्रल थाना की टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार
साइबर थाना सेन्ट्रल में सेक्टर-14 में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि टेलीग्राम एप्प पर घर बैठ कर पार्ट टाइम रुपये कमाने का ऐड देखा। जब शिकायतकर्ता ने इस ऐड पर क्लिक किया जिसके बाद उसके फोन पर पार्ट टाइम कमाई करने के मैसेज आने लगे और कुछ समय बाद उसे एक टेलग्राम ग्रुप में जॉइन कर दिया गया।