फरीदाबाद: फरीदाबाद में राशन लेने गई गर्भवती महिला से डिपो होल्डर ने की मारपीट, पेट में मारी लात
फरीदाबाद जिले की पर्वतीय कॉलोनी में एक डिपो होल्डर और उसके साथियों ने 7 महीने की गर्भवती महिला के साथ मारपीट की। यह घटना रविवार की देर शाम की है। पीड़िता रेखा अपने देवर मुकेश के साथ राशन लेने गई थी। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। अभी तक महिला द्वारा एमएलआर नहीं दी गई है।