फरीदाबाद: सेक्टर 12 में सर्व कर्मचारी संघ ने प्रदर्शन किया, बेहतर वेतन और पुरानी पेंशन की मांग
फरीदाबाद जिले में कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को लेकर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने आज जिला उपायुक्त कार्यालय, सेक्टर-12, फरीदाबाद पर कर्मचारी जन असेंबली का आयोजन किया। इस अवसर पर संघ के नेताओं ने कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की और अपनी मांगों को लेकर राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष और विपक्षी दलों के नेताओं को ज्ञापन सौंपा।