सेवढ़ा: ग्राम पिपरूआ में स्कूल के पास कोबरा निकला, हड़कंप; सर्प मित्र ने पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा
Seondha, Datia | Oct 5, 2026 थरेट थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरूआ में आज सोमवार सुबह 11 बजे स्कूल के पास जहरीला कोबरा सांप दिखाई देने से हड़कंप मच गया। सांप को देखकर ग्रामीणों ने वन विभाग और सर्प मित्र जगदीश कुशवाहा को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सर्प मित्र ने सावधानी के साथ कोबरा को पकड़ा और सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। ग्रामीणों का कहना है कि इतना बड़ा सांप पहले कभी नहीं देखा।