चरपोखरी: चरपोखरी में पुलिस ने एक्शन लेते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, भेजा गया जेल
चरपोखरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे जानकारी देते हुए बताया कि अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर इन आरोपियों को पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि शराब के नशे में उदवंतनगर निवासी संतोष मुसहर को गिरफ्तार किया गया।