चक्रधरपुर डिवीजन अंतर्गत राजखरसावां रेलवे स्टेशन के टिड़िंगटीपा फाटक के समीप ट्रेन से कट कर एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतक की पहचान खरसावां के बुड़ीतोपा गांव निवासी अवंती देवी,पति शशि कपूर प्रधान के रूप में हुई है। घटना बुधवार सुबह लगभग 5.30 बजे आसपास की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार टिड़िंगटीपा रेलवे फाटक के थर्ड लाइन पोल संख्या 290/1 के समी