सीएम मोहन यादव के साथ फोटो खिंचवाने की
होड़, नेताओं के बीच हुई धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल !
मध्य प्रदेश के उज्जैन में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर 'सांदीपनि अलंकरण समारोह' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आरएस550 करोड़ से अधिक की शिक्षा और धार्मिक पर्यटन परियोजनाओं का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। लेकिन कार्यक्रम के दौरान उस वक्त अजीब स्थिति बन गई जब मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाने और मंच पर आगे दिखने के लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की देखने को मिली। सुरक्षा घेरे और व्यवस्थाओं को दरकिनार कर नेताओं की इस खींचतान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
#viralreels #viralrëëls