शहर के छोटी बजरिया स्थित कमला पार्क में गुरुवार को बोरवेल निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर नीतू यादव ने विधिवत पूजा-अर्चना कर बोरवेल कार्य की शुरुआत की। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी भी मौजूद रहे।