मौदहा: मौदहा में मिट्टी का टीला ढसने से मजदूर हुआ घायल
मौदहा में रेलवे का काम कर रहा मजदूर टीला ढसने से गंभीर रूप से घायल हो गया।ललित पुर जनपद के डोगरा कला निवासी विशाल(25)पुत्र बबलू रेलवे का काम करते समय मिट्टी का टीला ढसने से गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे साथी मजदूरों ने इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहाँ पर घायल हुए मजदूर का इलाज किया जा रहा है।