मौदहा: मौदहा में सीएमओ ने फीता काटकर फाईलेरिया अभियान का किया शुभारंभ
शनिवार को दोपहर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फाईलेरिया उन्मूलन को लेकर जनपद को फाईलेरिया मुक्त करने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. गीतम सिंह ने फीता काटकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य स्टाफ ने फाईलेरिया की दवा खाईं। साथ ही जगह जगह फाईलेरिया उन्मूलन के लिए बनाए गए बूथों पर भी फाईलेरिया की दवा खिलाई गई।