मौदहा: मौदहा क्षेत्र में अलग अलग घटनाओं में दो को सीएचसी में कराया गया भर्ती
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिवांर थाना क्षेत्र के सायर निवासी दलजीत सिंह पुत्र रामेश्वर ने अज्ञात कारणों से अपने घर में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।गंभीर अवस्था में परिजनों ने उसे कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। दूसरी घटना में चांद बाबू 35 वर्ष पुत्र चुन्ना निवासी मौदहा बाइक में सवार होकर बड़े चौराहा की ओर जा रहा था।