मौदहा: भटुरी गांव में बीस बीघा में भरा नहर का पानी, फसलें खराब होने की कगार पर
मौदहा विकासखंड के भटुरी गांव के किसान कैलाश, रामस्वरूप, मातादीन, छंगू पुत्रगण रघुवर ने रविवार को बताया कि उनके पास चालीस बीघा कृषि भूमि है। जिसमें दो दिन पहले नहर का पानी ओवरफ्लो हो जाने से उनके सरसों के खेत में पानी भर गया है। जिससे फसल खराब होने की स्थिति बनती जा रही है। उन्होंने बताया कि यह जलभराव की समस्या प्रतिवर्ष पैदा हो जाती है।