मौदहा: बिवांर व मुस्करा क्षेत्र में मतदान बूथों स्कूलों व अस्पताल के औचक निरीक्षण में पंहुचे जिलाधिकारी
आगामी लोक सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने शनिवार को बिवांर के हीरानंद इंटर कालेज व पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण कर मतदान केन्द्रों के बूथों की मूलभूत सुविधाओं बिजली, पानी, शौचालय, कनेक्टीविटी, रैम्प आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने उनमें पायी गयी कमियों को दुरस्त कराने के निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए।