मौदहा: मौदहा में आयोजित संपूर्ण थाना समाधान दिवस में तीन शिकायतों में एक का ही हो सका निस्तारण
मौदहा कोतवाली में संपूर्ण थाना समाधान दिवस उपजिलाधिकारी राजेश चंद्र की अध्यक्षता में थाना दिवस संपन्न हुआ। जिसमें राजस्व की मात्र तीन शिकायती ही दर्ज हुई जिसमें एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। समाधान दिवस में आये कस्बे के वार्ड तीन फत्तेपुर निवासी धनीराम पुत्र राम सहाय ने बताया कि भू माफियाओं द्वारा कुम्हार गढ्ढा की आरक्षित भूमि पर कब्जा किया हैं।