बैसा- अभयपुर घाट स्थित महानंदा नदी पर लगभग 2 अरब रुपये की लागत से बन रहे बहुप्रतीक्षित पुल का निरीक्षण विधायक अमौर अख्तरूल ईमान साहब द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को कार्य को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। यह पुल क्षेत्र के विकास, आवागमन की सुविधा और स्थानीय लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।