गोह: गौतम बुद्ध नगर भवन में अश्लील गानों के बढ़ते चलन के खिलाफ नाई संघ में आक्रोश, सभ्य एवं मर्यादित गीत-संगीत की अपील
गुरुवार को गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित गौतम बुद्ध भवन में नाई संघ की ओर से सैलून संचालकों एवं नाई समाज से जुड़े लोगों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सार्वजनिक एवं सामाजिक आयोजनों में बजाए जाने वाले अश्लील गीतों के बढ़ते चलन को लेकर चिंता व्यक्त की गई। संघ के सदस्यों ने अश्लील गानों के प्रसारण पर विरोध जताते हुए समाज में मर्यादित एवं सभ्य वातावरण बनाए रखने की अ