बिहार: कुल संतोष नगर गांव में पति पत्नी के बीच चल रहे विवाद के चलते की पति की हत्या, पुलिस पत्नी से कर रही है पूछताछ
Bihar, Nalanda | Jan 25, 2024 नालंदा थाना क्षेत्र के कुल संतोष नगर गांव में गुरुवार की सुबह नागेंद्र राम के 40 वर्षीय पुत्र मुन्ना राम की मारपीट और गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक के भाई और परिवार के लोगों का आरोप है कि पति पत्नी के बीच चल रहे विवाद के कारण पत्नी ने पति की हत्या की है ।पुलिस पत्नी को पूछताछ के लिए थाने ले गई है।