बिहार: राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर सिविल सर्जन कार्यालय में स्वास्थ्य कर्मियों ने लोकतांत्रिक मर्यादा बनाए रखने की ली शपथ
Bihar, Nalanda | Jan 25, 2024 बिहार शरीफ के सिविल सर्जन कार्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर स्वास्थ्य कर्मियों ने शपथ लिया कि लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाए रखेंगे। इस मौके पर सिविल सर्जन, चिकित्सक व अन्य कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।