मंझनपुर: बैरागीपुर कंपोजिट विद्यालय के सामने तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पलटी, महाकुंभ से लौट रहे सवार बाल-बाल बचे
कौशाम्बी जिले के महेवाघाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार को समय 12 बजे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। महाकुंभ में स्नान कर लौट रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा बैरागीपुर कंपोजिट स्कूल के सामने हुआ, जहां कार में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। वहीं सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस जांच में जुट गई है।