डौण्डीलोहारा: डौंडी लोहारा में सुना गया प्रधानमंत्री का 134वां 'मन की बात'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 134वें संस्करण का श्रवण बूथ क्रमांक 79 में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेद्र सिंह टेकाम एवं मंडल मंत्री धर्मेंद्र निषाद के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जसराज शर्मा, सुरेश देवांगन, तुकाराम साहू, बलदाऊ सेन सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।