बहराइच: जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय पर 22 मार्च को डीएम की अध्यक्षता में आयोजित होगा पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी सेवानिवृत्त कर्नल एम.सी. ध्यानी ने शनिवार को बताया कि 22 मार्च 2025 को जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, बहराइच में पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह का आयोजन प्रस्तावित है। जिसमें स्वतः रोजगार एवं विभागीय कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की जायेगी।