उदाकिशुनगंज: उदाकिशुनगंज नगर परिषद में सैरात की प्रक्रिया पूरी, चार बोली लगाने वालों में कड़ा मुकाबला, लाखों में पहुंची डाक राशि
उदाकिशुनगंज नगर परिषद में राजस्व घाट 4लाख 79000 और वाहन पड़ाव 5 लाख 53000 में बंदोबस्त हुआ। बताया जा रहा है कि सोमवार को कार्यपालक पदाधिकारी के अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर सैरात प्रक्रिया शुरू की गई। इस प्रक्रिया में चार अभ्यर्थियों ने बोली लगाई। प्रक्रिया में वाहन पड़ाव की बोली प्रमोद कुमार ने जीती तो वही राजस्व हाट दुर्गा स्थान की बोली आशीष कुमार ने जीती।